उज्जैन। शासन निर्देशानुसार 70 साल से अधिक आयु के नागरिकों एवं श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। निगम के दो दिवसीय महाअभियान में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह एवं आयुक्त आशीष पाठक ने निर्देश दिए। महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष कलावती यादव ने मार्गदर्शन दिया। रविवार को महा अभियान के दूसरे दिन आयुष्मान कार्ड बनाए गए, जिसमें निगम आयुक्त आशीष पाठक के निर्देश अनुसार निगम अधिकारियो, कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत कर कार्ड बनाए। वरिष्ठ अधिकारियों ने निरीक्षण किया। निगम के उपायुक्त योगेंद्र सिंह पटेल ने बताया गया कि अपर आयुक्त संदीप शिवा के नियंत्रण में कड़ी मेहनत कर आयुष्मान कार्ड बनाएं।
महापौर द्वारा किया गया शिविर स्थलों का निरीक्षण
आयुष्मान कार्ड महा अभियान के दूसरे दिन महापौर मुकेश टटवाल ने इंदिरा नगर चौराहा स्थित शिविर स्थल व चंद्र नगर आंगनवाड़ी शिविर स्थल का निरीक्षण किया। शिविर में आने वाले नागरिकों से चर्चा की। आयुष्मान कार्डों की सूची की जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त मनोज मौर्य, आरती खेडेकर, जोनल अधिकारी राजकुमार राठौर उपस्थित खे।
