उज्जैन। गुजरात विद्यापीठ एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास द्वारा कर्णावती में ज्ञान कुंभ लगाया गया। प्रदर्शनी में विक्रम विश्वविद्यालय सहित लगभग 50 विश्वविद्यालयों ने प्रयासों को प्रदर्शित किया। विक्रम के विद्यार्थियों ने स्वनिर्मित उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया। इस अवसर पर विक्रम के कुलगुरु प्रो.अर्पण भारद्वाज ने कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है। बायोटेक्नोलॉजी, फाईन आर्ट्स, एग्रीकल्चर, फूड टेक्नोलॉजी आदि विभागों के विद्यार्थियों ने विभिन्न उत्पाद जैसे हर्बल चॉकलेट, हर्बल कॉस्मेटिक, इम्युनिटी बूस्टर अलसी लड्डू, दुपट्टा, साड़ी एवं अन्य क्राफ्ट को प्रदर्शित किया। ज्ञान कुंभ में डॉ. कमल बुनकर, डॉ. राज भूरिया, डॉ. सलिल सिंह, डॉ. शिवी भसीन, डॉ. शेखर देसवाल एवं डॉ. अनुभा गुप्ता के मार्गदर्शन में विक्रम विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के 20 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। महाकुंभ में गुजरात के अतिरिक्त मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, राजस्थान एवं महाराष्ट्र के विश्वविद्यालयों ने सहभागिता की।
