उज्जैन। 31 दिसंबर बैरवा दिवस को लेकर समाज की बैठक हुई। बैठक में समाज जनों ने सुझाव दिए। जोन अध्यक्ष सुरेंद्र मेहर ने बताया कि बैरवा दिवस पर मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव व राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा शामिल होंगे। समाज के वरिष्ठ जन व समाजसेवीयों ने सुझाव दिए। तय किया गया कि तीन बत्ती चौराहा से वाहन रैली निकलेगी जो प्रमुख मार्गो से होते हुए किशनपुरा बालाजी मंदिर पर समाप्त होगी। बैठक में महासभा अध्यक्ष राजेश जारवाल, महापौर मुकेश टटवाल, पूर्व महापौर मदनलाल ललावत, मीना जोनवाल, डॉ प्रभुलाल जाटवा, सुरेंद्र मेहर, दीपक मेहरा, दिनेश जाटवा आदि उपस्थित थे। संचालन लालचंद भारती ने किया। आभार राजकुमार केरोल ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *