उज्जैन। शंकराचार्य अभिनंदन समिति एवं ब्राह्मण समाज ने रेलवे स्टेशन पर जगन्नाथ पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के आगमन पर स्वागत किया जाएगा। 8 दिसंबरको सुबह 11:15 पर वे उज्जैन पहुंचेंगे। रेलवे स्टेशन पर शंकराचार्य अभिनंदन समिति, महाकाल मंदिर समिति एवं अभा ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी, महामंत्री पं. तरुण उपाध्याय के साथ स्वागत करेंगे।अभिनंदन समिति, आदित्य वाहिनी, आनंद वाहिनी, तीर्थ पुरोहित, पुजारी गण,  पुरी शंकराचार्य के आगमन पर अगवानी कर अभिनंदन करेंगे। महाराज महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के झलारिया मठ पर 9 दिसंबर एवं 10 दिसंबर को सुबह 11:30 से दोपहर 1 बजे तक विद्वत संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी एवं दीक्षा में भक्तों से मिलकर आशीर्वाद देंगे। 9 दिसंबर को शाम 5:30 से विशाल धर्म सभा एवं वैदिक बटुक सम्मेलन में संबोधित करेंगें। रेलवे स्टेशन पर अगवानी के अवसर  पर पूर्व विधायक महंत राजेंद्र भारती, महाकालेश्वर मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़, सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल,  प्रतीक द्विवेदी, आरके तिवारी, सदस्य राजेंद्र गुरु शर्मा, राम शर्मा, प्रदीप पुजारी, आदित्य वाहिनी के संयोजक पं. सुधीर चतुर्वेदी, तीर्थ पुरोहित महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष उत्तम दुबे, धर्म यात्रा महासंघ अध्यक्ष अशोक कोटवानी, महाकाल पुजारी दिनेश त्रिवेदी, कालिदास अकादमी के पूर्व निदेशक डॉ. संतोष पंडया, विनोद पंडया, तीर्थ पुरोहित सभा के पं. गौरव नारायण उपाध्याय, यश जोशी आदि सहित अनेक शिष्य उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *