उज्जैन। 16 दिसंबर को होने वाले प्रदेश स्तरीय विधान सभा घेराव को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी संजय दत्त शहर कांग्रेस कार्यालय में आज 8 दिसंबर बैठक लेगे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने बताया कि भाजपा की प्रदेश सरकार ने जनता से वादा खिलाफी की है। 16 दिसंबर को विधान सभा का घेराव किया जाएगा। इसी विषय को लेकर प्रदेश प्रभारी संजय दत्त, अमित शर्मा, राजा चोकसे सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेता और समाज जन सहित ब्लॉक अध्यक्ष, प्रभारी, पार्षद गण मंडलम, सैक्टर, सहित सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। बैठक आज 8 दिसंबर को दोपहर 1 बजे होगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *