उज्जैन। कालिदास कन्या महाविद्यालय में स्वास्थ्य शिविर हुआ। छात्राओं ने शिविर का लाभ लिया। डॉ. कविता मंगलम ने बताया कि शिविर में डॉ. हुसैन फ्रीगंजवाला, डॉ. सुधीर श्रीवास, डॉ. मिशल नाज, डॉ. प्रिंस कुशवाह, देव्यानी सिंदल तथा मोहित देशमुख ने छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। प्राचार्य डॉ. वंदना गुप्ता ने शिविर शुरु किया। संचालन डॉ. कविता मंगलम ने किया तथा आभार प्रो. मोनिका परमार ने माना। इस अवसर पर डॉ. महेंद्र जैन, डॉ. चंचला जोशी, डॉ. कमलकांत कुंभकार आदि मौजूद थे। शिविर में बड़ी संख्या में छात्राएं लाभांवित हुई।
