कुसुमेश्वर महादेव मंदिर पर महाआरती
उज्जैन। राम जनार्दन मंदिर स्थित कुसुमेश्वर महादेव मंदिर पर 56 भोग लगाकर महाआरती की गई। कुसुमेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी विश्वनाथ शर्मा एवं गौरव शर्मा ने बताया कि कुसुमेश्वर महादेव स्वयंभू है। 56 भोग के साथ यहां भंडारा भी होता है। मंदिर को फूलों से सजाया गया।
