उज्जैन। फ्रीगंज स्थित टावर चौक पर अजाक्स ने महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि देकर शपथ ली। मीडिया प्रभारी डीएल भीलवाड़ा ने बताया अजाक्स जिलाध्यक्ष डॉ. आरएल परमार के नेतृत्व में टावर स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान अजाक्स के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को शपथ भी दिलाई गई। कोठी पैलेस स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की गई। संभाग अध्यक्ष जगन्नाथ बागड़ी, प्रांतीय सचिव महेश विरोलिया, रमेशचंद्र चांगेसिया, पूर्व विधायक रोडूमल राठौर, रमेशचंद्र सूर्यवंशी, अविनाश गुजराती, भेरूसिंह परमार आदि मौजूद थे।
