भारत का संपूर्ण हिंदू समाज चट्टान की तरह खड़ा है-माला
उज्जैन। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सकल हिंदू समाज सड़क पर उतरा। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को अंतरराष्ट्रीय मंच और वैश्विक स्तर पर उठाने की मांग केंद्र सरकार से की गई। शहीद पार्क तक जनआक्रोश रैली निकाली गई। जहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कलेक्टर नीरज सिंह को सौपा। इस मौके पर सभा में मुख्य वक्ता के रूप में माला सिंह ठाकुर उपस्थित हुई। संत राम दास, जसविंदर ठकराल, अशोक भड़ारी और विनोद शर्मा विशेष रूप से मंच पर मौजूद थे। माला सिंह ठाकुर ने कहा कि संपूर्ण हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचार को लेकर व हमारी आस्था के केंद्र, हमारे धर्म स्थलो पर हो रहे आक्रमण से समाज में आक्रोश है। उज्जैन ही नहीं, केवल भारत ही नहीं संपूर्ण विश्व का सकल हिंदू समाज बांग्लादेश में जो घटनाएं हो रही है उसके विरोध में है। आज हम सब भी अपनी पूरी क्षमता और सामर्थ्य के साथ उनके सहयोग के लिए यहाँ पर एकत्रित हुए है। बांग्लादेशी हिंदुओं के साथ भारत का संपूर्ण हिंदू समाज चट्टान की तरह खड़ा है। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने भी सभा को संबोधित किया। सकल हिंदू समाज द्वारा की गई प्रमुख मांगे- भारत सरकार द्वारा बांग्लादेश सरकार पर दबाव डाला जाए। संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों के माध्यम से बांग्लादेश सरकार को इन अत्याचारों के लिए जवाबदेह ठहराया जाए।. अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच कराई जाए। ज्ञापन में बांग्लादेश में हाल की प्रमुख घटनाओं का उल्लेख भी किया गया।
