उज्जैन| मप्र पावरलिफ्टिंग एशोसिएसन की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उड़ीसा के पावरलिफ्टरों ने शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष व महिला वर्ग ने रिकॉर्ड बना चैंपियनशिपो पर कब्जा जमाया। चैंपियनशिप के सचिव दुर्गेश पहलवान के अनुसार जूनियर व सब जूनियर वर्ग की चैंपियनशिप पर वेस्ट बंगाल की टीमों ने जीत हासिल की। इस चैंपियनशिप में मेजबान मप्र समेत 12 राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। चैंपियनशिप के बाद मुख्य अतिथि केसर सिंह पटेल ने मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए।| समारोह की अध्यक्षता मनीष भान सिंह व मांगू पहलवान ने की।
