उज्जैन। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संयुक्त संगठन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को स्वतंत्रता सेनानी परिवार को चिकित्सा सुविधा की मांगो से संबंधित ज्ञापन दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चौबे ने बताया कि मुख्मयंत्री को ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर से फोटो युक्त परिचय पत्र, सस्ते-रियायती दर पर भवन व भूखंड, सेनानी परिवार के उत्थान के लिएआयोग का गठन, शासकीय नौकरियों में 5 प्रतिशत आरक्षण व अन्य समस्याओं की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित कराया। इस अवसर पर सेनानी उत्तराधिकारी संजय चौबे, महेंद्र चौहान आदि उपस्थित थे।
