उज्जैन। बेस्ट जोन यूनिवर्सिटी बैडमिंटन प्रतियोगिता में उज्जैन के चार खिलाड़ियों का चयन हुआ। कोच योगेश बंदेवार ने बताया विक्रमादित्य बैडमिंटन क्लब में प्रशिक्षण ले रहे चयनित खिलाड़ियों में हर्ष बघेल कप्तान होंगे। यश यादव, मीत सोनी, संस्कार चौरसिया सहभागिता करेंगे। क्लब के अध्यक्ष दिनेश जाटवा, सचिव जितेंद्र मुकाती, यशवंत पटेल, डॉ. हर्षवर्धन चौधरी, चेतन गुप्ता, राजेश योहान, सुधीर यादव, विकास यादव, गौरव सूर्या, दीपेश बागदरे, मोनिका खलोटिया एवं विक्रमादित्य क्लब के सभी खिलाड़ियों ने हर्ष व्यक्त किया।
