उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस्कॉन मंदिर में भगवान जगन्नाथ की पूजा की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि कृष्णा पाथेय योजना में कृष्ण से जुड़े स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा इंद्रध्युमन महाराज ने ही पुरी जाकर जगन्नाथ धाम विकसित किया। उन्होंने कहा कि जब भगवान कृष्णा 5 हजार साल पहले अपने भाई बलदाऊ के साथ आए थे तब वे सांदीपनी आश्रम पैदल ही गए थे। भगवान कृष्ण की उज्जैन सहित प्रदेश के अन्य स्थानों से कई लीलाएं जुड़ी है। मुख्यमंत्री ने इस्कॉन मंदिर के सभी संस्थापकों और पुजारीयों को धन्यवाद दिया। संचालन इस्कॉन के राघव पंडित द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *