चिंतामण गणेश रोड़ होगा फोरलेन व वंदे भारत ट्रेन से जुड़ेंगे इंदौर,देवास,उज्जैन फतेहाबाद
उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने चिंतामण रोड स्थित विद्या भारती परिसर में नवनिर्मित शिव परिवार मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की। मुख्यमंत्री ने यज्ञ अनुष्ठान में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने सरस्वती विद्या मंदिर महाकालपुरम् भवन की आधारशिला रखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री व मंच पर उपस्थित अतिथियों ने नई शिक्षा नीति आधारित विद्या भारती कि पुस्तकों का विमोचन किया।मुख्यमंत्री ने विद्या भारती के शिक्षा के क्षेत्र में किए कार्यों की सराहना की। उन्होंने देवी अहिल्या होल्कर की 3सौ वी जयंती वर्ष पर उन्हें प्रणाम किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति के हृदय की विशालता का जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने मंच पर से विकास कार्यों की सौगात देते हुए कहा कि चिंतामन गणेश मंदिर रोड फोरलेन होगा। उज्जैन-देवास- इंदौर-फतेहाबाद को तेज गति वाली वंदे मेट्रो से जोड़ा जाएगा। सिंहस्थ में श्रद्धालुओं की सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि उज्जैन का विकास वास्तु अनुसार होगा। इस अवसर पर योगी पीर रामनाथ, श्याम गिरी, राधे राधे बाबा, रामजी आरावकर, विवेक शेंडे, अखिलेश मिश्रा, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालुहेडा आदि उपस्थित थे।
