उज्जैन। उज्जैन फोटोग्राफर्स क्लब फोटोग्राफी प्रतियोगिता करेगा। विषय स्ट्रीट फोटोग्राफी होहा। रविवार सुबह 7 से 9 बजे के बीच स्थान हरसिद्धि मंदिर से दानी गेट तक आयोजन होगा। दीपांशु त्रिपाठी ने बताया कि फोटो प्रतियोगिता वरिष्ठ फ़ोटोग्राफ़र योगेश पोरवाल के मार्गदर्शन में होगी। इसमें विजेता को प्रथम पुरस्कार सम्मान एक हजार रुपए एवं द्वितीय पुरस्कार सम्मान 5 सौ रुपए होगा। अन्य साथी प्रतिभागियों को संस्था द्वारा प्रमाण दिए जाएगे। सोमवार को क्लब फनकार आर्ट गैलरी, फ्रीगंज में शाम 5 बजे वरिष्ठ एवं युवा छायाकारों को पुरस्कृत एवंं सम्मानित किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *