उज्जैन। वैद्य डॉ. विनोद बैरागी मध्यप्रदेश आयुर्वेद सम्मेलन के नए प्रांतीय अध्यक्ष बने। निर्वाचन अधिकारी मुकुल पिंडावाला ने बताया कि मप्र आयुर्वेद सम्मेलन के नवीन प्रांतीय अध्यक्ष के पद पर पांच नामों की प्रविष्ठि आई थी। तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की उपस्थिति में उज्जैन में अभा आयुर्वेद महासम्मेलन में वैद्य श्री बैरागी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। डॉ. बैरागी के निर्वाचन पर डॉ एसएन पांडेय, वैद्य वासुदेव काबरा, वैद्य मुकुंद पिंडावाला, वैद्य एसएल शर्मा, वैद्य गोपालदास मेहता आदि ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।
