उज्जैन। कार्तिक शुक्ल द्वितीया भाई दुज पर कायस्थ समाज ने घर में चित्रगुप्तज़ी की महाआरती व पूजा अर्चना की। घर मे विशेष रूप से कलम-दवात पूजा की गई। उज्जैन के सभी मंदिरों में महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में अलग अलग समय पर पूजा की गई। चित्रगुप्त धाम अंकपात पर शाम 6:30 बजे विशेष महाआरती 501 दीयों से की गई। सुबह 6 बजे से रात को 12 बजे तक हजारों लोग दर्शन करने आए। चित्रगुप्त धाम अंकपात पर सभी धर्म समाज के लोग आए।चित्रगुप्त धाम ट्रस्ट ने सभी समाजजनों का आभार माना। इस अवसर पर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, भरत सक्सेना, अनुभव प्रधान, युधिष्ठिर कुलश्रेष्ठ, बृजेश श्रीवास्तव, मंगेश श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, नरेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। संचालन मंगेश श्रीवास्तव ने किया एवं आभार भरत सक्सेना ने माना।
