उज्जैन। दीपावली से पहले प्रत्येक घर, प्रतिष्ठानों, धार्मिक स्थलों, बाजारों में सफाई की जाती है। निगम द्वारा 28 अक्टूबर को सुबह 8ः बजे से 10 बजे तक शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। महापौर मुकेश टटवाल ने एमआईसी सदस्यों की उपस्थिति में विशेष अभियान की समीक्षा की। महापौर ने शहरवासियों से अपील है कि दीपावली पके पहले हमारा शहर भी साफ एवं स्वच्छ रहे, यह हम सभी की जिम्मेदारी एवं दायित्व है। इसके लिए अभियान को सफल बनाए। बैठक में एमआईसी सदस्य शिवेंद्र तिवारी, सत्यनारायण चौहान, प्रकाश शर्मा, रजत मेहता, जितेंद्र कुवाल, कैलाश प्रजापत, दुर्गा शक्ति सिंह चौधरी, डॉ योगेश्वरी राठौर, सुगन बाबूलाल बाघेला, जोन अध्यक्ष पुरूषोतम मालवीय उपस्थित थे।
