उज्जैन। महाराष्ट्र समाज शनिवार 19 अक्टूबर को शाम 7.30 बजे से टिळक स्मृति मंदिर क्षीरसागर में कोजागिरी पूर्णिमा उत्सव मनाएगा। प्रवक्ता संजय दिवटे ने बताया कि महोत्सव में मुंबई के पं. जसराज की शिष्या अंकिता जोशी प्रस्तुति देगी। संगतकार सौरभ क्षीरसागर मुंबई, रवि किल्लेदार इंदौर रहेंगे। समाज अध्यक्ष पंकज चांदोरकर, सचिव सुशील मुळे, कोषाध्यक्ष जितेंद्र आप्टे, सदाशिव नायगांवकर, धनश्री काळे, मिलिंद पंहाळकर, संदीप विपट, रवींद्र मुळे, प्रदीप जोग, विश्वास करहाडकर, मनोज कार्लेकर, अजीत काळकर ने उत्सव में शामिल होने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *