उज्जैन। महाराष्ट्रीयन सारस्वत ब्राह्मण समाज न्यास के शरदोत्सव में गायकों ने चांद पर आधारित मराठी, हिंदी गीत गाए। मिलिंद पंहालकर के अनुसार सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन किया गया। योगिता कवठेकर ने सरस्वती वंदना गाई। मुख्य अतिथि सुधीर आरोंदेकर व सुचित्रा थे। शरदोत्सव सारस्वत कलाकार अक्षदा वर्दे, निमिषा किल्लेदार, सचिन कवठेकर, मिलिंद पंहाळकर, प्रशांत भांड, उल्हास मांजरेकर, सुधीर आरोंदकर सुचित्रा व सौ योगिता कवठेकर ने चांद पर आधारित गानों की प्रस्तुति दी। संचालन योगिता कवठेकर ने किया।