उज्जैन। सिंहस्थ की व्यवस्थाओं को लेकर नगर निगम ने आरक्षित भूमि से अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण हटाया। निगम अमले ने जोन 1 में जुना सोमवारिया में आरक्षित भूमि से अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण हटाया। मदीना कॉलोनी से मकानों एवं गाडाउनों को तोड़ा। निगम ने कॉलोनी के रहवासियों एवं गोडाउन संचालकों को कई बार नोटिस दिए थे। उसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया। कॉलोनी में बने लगभग 60 से अधिक मकानों एवं गोडाउनों को तोड़ा गया। कार्यवाही के दौरान निगम की पांच जेसीबी एक पोकलेन, डंपर, अतिक्रमण गैंग उपस्थित थे। उपायुक्त कृतिका भीमावत, एसडीएम लक्ष्मी नारायण गर्ग, एडिशनल एसपी, सीएसपी, निगम के भवन अधिकारी, उप यंत्री उपस्थित थे।