उज्जैन। दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज का युवा संगठन टेकचंद युवा संघ आज वाहन रैली निकालेगा।
संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र मेहता ने बताया कि 17 अक्टूबर गुरुवार को शरद पूर्णिमा पर सुबह 9 बजे टेकचन्द धर्मशाला, ब्राह्मण गली, बाहादुर गंज से वाहन रैली निकाली जाएगी। संघ के पदाधिकारी जयदीप पंवार, गौरव सोलंकी, मनीष सोलंकी, शुभम परमार, घनश्याम सोलंकी, श्याम राठौर, संजय परिहार, राकेश सोलंकी, कपिल सोलंकी, जितेंद्र चौहान, विजय गोयल ने वाहन रैली में शामिल होने की अपील की है। जानकारी शुभम परमार ने दी।
