उज्जैन। अयोध्या में संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति का गठन किया गया है।  पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी संघर्ष समिति के अध्यक्ष मनोनीत हुए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं. सुरैश मुले, त्रिलोकी नाथ तिवारी, महेंद्र कौशिक, बृजेश पांडे, भगवान शर्मा, रघुनाथ पांडेय, महामंत्री डॉ. उपेंद्रनाथ त्रिपाठी, संगठन मंत्री नानक शरण सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता आदित्य नारायण त्रिपाठी, संध्या दुबे, दद्न मिश्रा, शीलम झा, महेंद्र पांडे, तीरथ सिंह, एसके दुबे मनोनीत हुए। सम्मेलन में देश में आरक्षण आर्थिक आधार पर लागू करने, योग्यता आधारित पदों को छोड़कर आरक्षण लागू करने, सर्वण आयोग का गठन, समान नागरिक संहिता, भगवान परशुराम के प्रकाटोत्सव  अक्षय तृतीया पर पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा एवं भगवान परशुराम का भव्य मंदिर अयोध्या में बनाए जाने की सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *