उज्जैन। उप्र के श्रम राज्य मंत्री रघुराज सिंह का उज्जैन आने पर स्वागत किया गया।। इस दौरान अभा क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर सिंह भदौरिया के निवास पर स्वागत किया गया। उन्होंने महाकालेश्वर दर्शन किए और बगलामुखी माता के दर्शन के लिए नलखेड़ा गए। उनका स्वागत करने वालों में नरेश सिंह भदौरिया, राणाप्रताप सिंह तोमर, सुंदर सिंह भदौरिया, रामकिशन सिंह भदौरिया, रघुवीर सिंह बैस आदि शामिल थे। त समाज की ओर से प्रकाशित युवक युवती परिचय सम्मेलन की पुस्तिका भेंट की गई।