उज्जैन। कार्तिक मेला प्रांगण स्थित सिद्धवीर हनुमान मंदिर पर कन्या पूजन कर भंडारा किया। गादीपति मनोरमा भारती ने बताया कि सिद्धवीर हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड, कन्या पूजन किया गया। सभी कन्याओं को भोजन प्रसादी दी गई। मंदिर समिति ने भंडारा भी किया। पूरी व्यवस्था मनोरमा भारती ने की। जानकारी गोविंद पटेल ने दी।
