उज्जैन। विचार क्रांति साहित्य मंच 20 अक्टूबर को सुबह 10 बजे काव्य संग्रह क्षितिज का विमोचन करेगा। संस्था अध्यक्ष सुगनचंद जैन ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि गोविंद गंधे, विशिष्ट अतिथि डॉ. श्रीकृष्ण जोशी, संतोष सुपेकर,, रमेशचंद चांगेसिया एवं डॉ. चंद्रेश आरेकर होंगे। अध्यक्षता दिनेश दिग्गज करेंगे। समीक्षा साहित्यकार डॉ. देवेंद्र जोशी करेंगे।