उठो साथियों यह धर्म बिक ना जाए, सब कुछ बिके यह कलम बिक ना जाए- नीडर
उज्जैन। हरसिद्वि भक्त मंडल के अभा कवि सम्मेलन में कविगण ने रचनाएं पढ़ी। मोनिका हठीला, ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। स्वागत मंडल के अध्यक्ष संतोष जाधव, सुनील वर्मा, पवन नागर राजेश अखंड, कल्पना नायक, ज्योति ठाकुर ने किया। गीतकार शुभम शर्मा शाजापुर को स्व. कलानिधि चंचल स्मृति से सम्मानित किया गया। स्वागत भाषण रमेश दुबे ने दिया। कवि सम्मेलन मे कवि नंदकिशोर अकेला, नारायण निडर, जितेंद्र मिश्र आदि मौजूद थे। सूत्रधार सतीश सागर थे।