उज्जैन। शारदीय नवरात्रि में रोज गढ़कालिका का शृंगार किया जा रहा है। सप्तमी पर पीले रंग के कई क्विंटल गेंदे के फूलों से मंदिर सजाया गया। शासकीय पुजारी महंत करिश्मा नाथ ने बताया कि महाष्टमी महापर्व आज मंदिर को सजाया जाएगा व गढ़कालिका के शृंगार में अमेरिकन डायमंड का मुकुट, रतलाम से मंगवाए सोने के वर्क और सोने चांदी के आभूषण आदि का उपयोग किया जाएगा। रात 12 बजे आतिशबाजी एवं ढोल-नगाड़ों के साथ महाआरती होगी।
