उज्जैन। नगर के वरिष्ठ नमकीन व्यवसायी, समाजसेवी एवं कई धार्मिक, सामाजिक व स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़े रूपेश जैन का देवलोकगमन हो गया। नमकीन व्यापारी एसोसिएशन के अर्पित गोयल के अनुसार नमकीन व्यापारियों ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बताया तथा श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अंबालाल माहेश्वरी, अमित सिरोलिया, मोहनदास गोयल, संजय राठी, चेतन गुप्ता, मोहित अग्रवाल उपस्थित थे।
