उज्जैन। चामुंडा माता चौराहे पर स्थित महाराणा प्रताप प्रतिमा के पीछे बिजासन माता मंदिर में अभा क्षत्रिय महासभा शस्त्र पूजन 12 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे करेगी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरदयालसिंह, अभिषेकसिंह बैस, जितेंद्रसिंह राजावत, विजयसिंह गौतम, राजा ठाकुर, आनंद सिंह खींची आदि ने अनुरोध किया है कि कृपया अपने शास्त्र साथ लेकर पधारे।
