उज्जैन। वरिष्ठ नेता राजेंद्र वशिष्ठ ने बताया विक्रम नगर में रहवासी प्यासे हैं। उनके नेतृत्व में परेशान लोगों ने प्रदर्शन किया। गांधीवादी तरीके से रहवासियों ने कार्यपालन यंत्री एनके भास्कर को पुष्प भेंटकर पानी मांगा। पार्षद सुलेखा राजेंद्र वशिष्ठ ने कार्यपालन यंत्री से मांग की कि पानी की टंकी पूरी क्षमता के साथ भरी जाए। विक्रम नगर, गांधी नगर, राजीव गांधी नगर एवं दमदमा क्षेत्र में भरपूर पानी दें। कांग्रेस नेता राजेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि पेयजल व्यवस्था शहर में चरमराई हुई हैं।