उज्जैन। सेवा कार्य करना और सारी व्यवस्था निःशुल्क करना बड़ा संकल्प है। यह पुनीत काम विवेक भाई ने किया है। उक्त विचार प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने व्यक्त किए। महामंडलेश्वर शैलेशानन्द ने ध्वज पूजन किया। राजेश तिवारी ने बताया कि कांग्रेस नेता विवेक यादव ने नारी शक्ति एक्सप्रेस में यह यात्रा निकाली। 5 दिवसीय निःशुल्क मंदिर दर्शन यात्रा का समापन पूर्व ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह खिची व पूर्व विधायक मुरली मोरवाल, हेमंत सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर सोनिया ठाकुर, अंजू जाटवा, जयश्री यादव, छोटेलाल मंडलोई, अभिषेक लाला भी मौजूद थे।