उज्जैन। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी के आदेश पर इंदिरा नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कन्याओं का तिलक लगाया। उनके पैर धोकर कन्या पूजन किया गया। वार्ड 17 और वार्ड 4 में यह कार्यक्रम हुआ। कांग्रेस परिवार के सदस्य के घर पर जाकर यह कार्यक्रम करेंगे।