उज्जैन। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने 46वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग प्रचार प्रमुख डॉ. लोकेश लद्दानी ने पंच परिवर्तन पर अपना उद्बोधन दिया। इस अवसर पर पूर्व राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष रमेशचंद शर्मा, भामसं के जिला अध्यक्ष किशन सिंह शेखावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनोखीलाल शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री मनोहर गिरी, संभागीय सचिव राम सिंह बनिहार आदि ने भी विषय रखा। अतिथि परिचय जिला संयोजक ओम प्रकाश यादव ने दिया। आभार जिला कार्यकारी अध्यक्ष मांगीलाल पाटीदार ने माना। इस अवसर पर डॉ कजोड़मल मिमरोट, शैलेंद्र सिंह ठाकुर, दिलीप मेहता, राजीव सिंह सेंगर, मांगीलाल यादव, मनोज मोरटे, राधेश्याम सिसोदिया, महेश व्यास, सुरेश परमार, नवीन पांडे, अर्जुन सिंह सोलंकी, डॉ कैलाश बारोट आदि मौजूद थे। संघ के प्रादेशिक आह्वान पर 17 अक्टूबर को भोपाल में प्रदर्शन किया जाएगा। यह जानकारी जिला प्रवक्ता राकेश पाठक ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *