उज्जैन। शारदीय नवरात्रि में 7 अक्टूबर को पंचमी तिथि पर छत्रेश्वरी मां चामुंडा माता को 56 भोग लगाए जाएंगे। रवि राय ने बताया कि पुजारी पं. शरद चौबे, पं. सुनील गुरु के सान्निध्य में 18 साल से समाजसेवी हरि सिंह यादव परिवार 56 भोग लगा रहा है। चामुंडा माता मंदिर भक्त समिति ने धर्मालुजनों से दर्शन कर पंचमी महाभोग का लाभ लेने का अनुरोध किया है।
