उज्जैन। महाकाल मंदिर में उमा-सांझी उत्सव में वीर हनुमान भक्त मंडल कार्तिक ने जागरण कियादी। पुजारी एवं मंडल के संचालक पं. जस्सू गुरु ने बताया कि शयन आरती के बाद रात 11.30 बजे से भस्मारती के पहले रात 3.30 बजे तक संगीतमय सुंदरकांड एवं भजन किए गए। मंदिर समिति की ओर से सहायक प्रशासनिक अधिकारी आरके तिवारी ने संचालक पं. जस्सू गुरु का दुपट्टे ओढ़ाकर व प्रसाद आदि भेंट कर सम्मान किया।
