उज्जैन। झूलेलाल महिला मंडल का कुमकुम गरबा महोत्सव 5 से 7 अक्टूबर तक होगा। सिंधी समाज के गरबों में गुजरात की कृष्ण इवेंट पार्टी प्रस्तुति देगी। महेश परियानी, लोकेश आडवाणी, वेद प्रकाश आडवाणी, मोहनलाल वासवानी, दीपक राजवानी, राजकुमार परसवानी, महिला मंडल की गंगा मंगवानी, सोनिया नाथानी, वर्षा आडवाणी, भावना चांदनी तोलानी एवं समस्त महिला मंडल ने अनुरोध किया है कि गरबा देखने ही नहीं गरबा करने के लिए भी 5, 6 एवं 7 अक्टूबर को अवश्य पधारें।
