उज्जैन। कोठी पैलेस स्थित अजाक्स कार्यालय पर पूना पैक्ट को धिक्कार दिवस के रूप में मनाया। जिला मीडिया प्रभारी डीएल भीलवाड़ा ने बताया कि जिला अध्यक्ष डॉ आरएल परमार के नेतृत्व में डॉ भीमराव आंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पूना पैक्ट दिवस को धिक्कार दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। जिला अध्यक्ष ने कहा कि गांधीजी एवं अंबेडकर के मध्य समझौता हुआ था, जिसे पूना पैक्ट कहा जाता है। 93 वर्षों के बाद भी समझौते का अनुपालन पवित्र भाव से नहीं होने के कारण आज अजाक्स धिक्कार दिवस मना रहा है। इस मौके पर रमेशचंद्र चांगेसिया, जगन्नाथ बागड़ी, एसके पिपरा, दरियाव सिंह गहलोत आदि उपस्थित थे।
