उज्जैन। यात्रा वृत्तांत की हिंदी साहित्य में समृद्ध परंपरा रही है। डॉ. देवेंद्र जोशी की यह कृति यात्रा संस्मरण पर पहली कृति है। नगर के साहित्य क्षेत्र की एक बड़ी कमी पूरी करने के लिए डॉ जोशी बधाई के पात्र हैं। यह बात मध्यप्रदेश लेखक संघ ने डॉ देवेंद्र जोशी की पुस्तक यात्रा संस्मरण का लोकार्पण करते हुए कही। सारस्वत अतिथि डॉ. प्रेमानंद सरस्वती, डॉ. पूरन सहगल , कुलानुशासक डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा, डॉ. शिव चौरसिया उपस्थित थे। अध्यक्षता डॉ. हरिमोहन बुधौलिया ने की।
