उज्जैन। अजाक्स ने 13 मांगों को लेकर कोठी पैलेस पर प्रदर्शन कर रैली निकाली। रैली से पहले बाबा साहब प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिला अध्यक्ष डॉ आरएल परमार ने बताया कि अजाक्स रैली प्रमुख भागों से होती हुई कोठी पैलेस पर समाप्त हुई।अजाक्स ने 13 सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया। कलेक्टर के प्रतिनिधि एसडीएम लक्ष्मी नारायण गर्ग ने ज्ञापन लिया। आश्वासन दिया कि आपकी मांगे जल्द पूरी की जाएंगी। इस दौरान अजाक्स के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
