उज्जैन। बिनोद व बिमल मिल श्रमिकों के पेंशन फॉर्म के आवेदन 22 सितंबर से भरे जाएंगे। उज्जैन मिल मजदुर संघ कार्यालय कोयला फाटक पर फांर्म भरे जाएगे। संघ अध्यक्ष ओमप्रकाशसिंह भदौरिया एवं वस्त्र उद्योग श्रमिक संघ के प्रधानमंत्री पं. हरिशंकर शर्मा ने बताया कि बिनोद व बिमल मिल श्रमिकों के भविष्य निधि पेंशन लाभके लिए इंटक की ओर से भविष्य निधि आयुक्त एवं शासकीय परिसमापक इंदौर को पत्र जारी कर पेंशन के लिए अवगत कराया गया है।
