राष्ट्रपति के लिए सज-धज के हुआ तैयार शहर
उज्जैन। राष्ट्रपति के लिए शहर सज-धज के तैयार हुआ है। गुरूवार को नगर पालिक निगम के सफाई मित्र राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होंगे। राष्ट्रपति निगम द्वारा किए गए नवाचार में मंदिरों के फुलों से बनाई जाने वाली अगरबत्ती के मॉडल एवं स्वच्छता संबंधित पखवाड़ा प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगी। निगम आयुक्त आशीष पाठक के निर्देश अनुसार अमले द्वारा तैयारी की गई है। सफाई, पेंचवर्क, पेड़-पौधों की ट्रीमिंग, डिवाइडरो पर रंगाई-पुताई, दीवारों पर आकर्षक चित्रकरी, सेल्फी पाईंट, ब्रांडिंग इत्यादि किए गए हैं।
