उज्जैन। पर्युषण में क्षमावाणी के अवसर परअतिशय क्षेत्र नेमिनाथ जिनालय जयसिंहपुरा से चल समारोह निकला। मंदिर ट्रस्ट के सचिव अनिल गंगवाल ने बताया अभिषेक के लिए प्रथम स्वर्ण कलश देवेंद्र कुमार रजत कुमार कांसल, द्वित्तीय स्वर्ण कपिल विनोद कुमार, प्रथम रजत कलश अरविंद टोंग्या, द्वितीय रजत कलश वीरेन्द्र साधना, डेजी परिवार ने लिया। कलशाभिषेक के बाद समाज की सामूहिक क्षमावाणी हुई। रात में नमकमंडी जिनालय में आभार व समापन क्षमावाणी के साथ हुआ।
