उज्जैन। क्षत्रिय मारवाड़ी माली समाज की श्रीमद् भागवत कथा का समापन हुआ। जानकारी देते हुए क्षत्रिय मारवाड़ी माली समाज के सांस्कृतिक मंत्री मनोहर गहलोत ने बताया कथा प्रतिदिन दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक की गई। समाज अध्यक्ष लीलाधर भाटी, मनोरमा भाटी, विष्णु गहलोत, मधु भाटी, गंगाबाई गहलोत, जानकी बाई, बाबूलाल मारोठिया, अशोक देवड़ा आदि मौजूद रहे। समापन किशोर कुमार भाटी ने किया।
