उज्जैन। समाज सचिव सचिन कासलावाल ने बताया कि महावीर तपोभूमि पर पर्युषण पर्व के आखिरी दिन क्षमावाणी पर्व मनाया गया। शिविर के समापन के एक दिन बाद सामूहिक क्षमा वाणी पर्व आचार्य प्रज्ञा सागर जी के आशीर्वाद से हुई। हर साल कोई ना कोई मुनि, माताजी, ब्रह्मचारी, यहां होता है। इस वर्ष प्रभा दीदी व अंजू दीदी रही। प्रभा दीदी ने अपने प्रवचन में कहा कि क्षमा मांगने से व्यक्ति अपने आप में बहुत हल्का महसूस करता है। पर्युषण में सर्वप्रथम उत्तम क्षमा की पूजा की जाती है। अंतिम दिन सभी जीवों से क्षमा मांगते हैं। शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर लक्ष्मी नगर, सेठी नगर में क्षमाश्री माताजी एवं सुखदमति माताजी के सान्निध्य में सुबह क्षमा वाणी पर श्रीजी के अभिषेक, शांति धारा हुई। क्षमावाणी पर तपोभूमि में प्रभा दीदी, मीना दीदी के सान्निध्य में सुबह चल समारोह निकाा गया।
