उज्जैन। बड़नगर रोड़ स्थित बाबा धाम मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा में बुश्रीराम, श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। प्रगटे है चारों भैया अवध में बाजे बधैया के बाद नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैयालाल की.. भजन पर भक्त जमकर नाचे। कथा के चौथे दिन महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद पुरीजी ने भगवान वामन के प्राकट्य की कथा सुनाई। कहा कि सुबह 11.48 से 12 बजकर 12 मिनिट तक हर दिन अभिजीत मुहूर्त होता है। इन 24 मिनिट में कोई मुहूर्त देखने का आवश्यकता नहीं। कोई भी काम करना हो तो इस मुहूर्त में किया जा सकता है। महाराजश्री ने कहा दुख का कारण है मोह, आशक्ति। आशक्ति वस्तु में मत रखो, आशक्ति वस्तु को बनाने वाले में रखो। मंदिर के महंत आदित्य पुरी व आयोजक गुलाब ठाकुर ने बताया कि भागवत कथा में बुधवार को कृष्ण जन्मोत्सव, नंदोत्सव, गजेंद्र मोक्ष, वामन प्राकट्य की कथा सुनाई गई। बताया कि बाबा धाम मंदिर पर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक कथा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *