उज्जेन। राधा पति मुकेश निवासी अखंड महाकाल कॉलोनी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेकर मकान बनाया, उसे होटल में बदलकर बैच दिया। मुकेश कुमावत ने प्रधानमंत्री आवास कार्यालय में शिकायत की व कार्यवाही की मांग की है।
मुकेश कुमावत निवासी इंदिरा नगर ने आरोप लगाया कि राधा ने शासन की प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेकर अपने कच्चे मकान का निर्माण कर लिया। उक्त मकान को होटल में परिवर्तित कर बेच दिया। उक्त क्षेत्र महाकाल लोक के नजदिक है। शासन से योजना के तहत मकान निर्माण कर उक्त मकान को 7 लाख रू में बेच दिया। मुकेश कुमावत ने शिकायत कर कहा कि शासन की उक्त योजना गरीब परिवारों के लिए है।सब्सिडी पर उक्त राशि आवंटित की जाती है।
