उज्जैन। अपंग आश्रम में दूध-ब्रेड और फल बांटे व पौधारोपण किया। सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जायसवाल एवं संरक्षक सैयद अबीद अली मीर ने बताया कि अपंग आश्रम में संस्था ने आश्रम वासियो को दूध ब्रेड और फल बांटे व पौधारोपण किया। अतिथि समाजसेवी उस्मान हसन थे। आभार इकबाल उस्मानी ने माना। जानकारी चेतन ठक्कर एवं आशिक अली ने दी।
