उज्जैन। 17 सितंबर को गणेश विसर्जन होगा। श्रद्धालु शिप्रा में गणेश प्रतिमा विसर्जन करेगें। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विसर्जन स्थलों पर होमगार्ड व एसडीईआरएफ जवान तैनात रहेगें। जिला सेनानी संतोष कुमार जाट ने 16 सितंबर को कार्यालय में बैठक कर निर्देश दिए। शहर में स्थापित गणेश प्रतिमाओं की संख्या को देखते हुये नदी के विभिन्न घाटों एवं प्रशासन द्वारा के प्रतीमा विसर्जन स्थलों जैसे लालपुल, उंडासा तालाब, हीरामील की चाल इत्यादि पर पर्व 130 होमगार्ड व एसडीईआरएफ जवान एवं 10 अधिकारी/कर्मचारी मय आपदा बचाव उपकरणों, के साथ लगातार 3 शिफ्टों में तैनात रहेगें। इस दौरान रामघाट पर प्रतीमा विसर्जन प्रतिबंधित रहेगा परंतु श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सुनहरी घाट एवं दत्तअखाडा घाट पर 6 मीटरबोट के साथ 45 जवान तैनात किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *