उज्जैन। कालिदास संस्कृत अकादमी के बालनाट्य महोत्सव में पहले दिन कला चैपाल संस्था ने विशालसिंह कुशवाह के निर्देशन में महाकवि भास के कर्णभारम् एवं सिन्धु प्रवाह एकेडमी ने महाकवि कालिदास के मालविकाग्निमित्रम् की प्रस्तुति कुमार किशन के निर्देशन में की। दोनों ही प्रस्तुतियों ने दर्शकों को प्रभावित किया। अकादमी के निदेशक डॉ गोविंद गंधे ने बताया कि प्रो. विरूपाक्ष जड्डीपाल, सतीश दवे, संजय नाहर मौजूद थे। संचालन डॉ महेंद्र पंड्या ने किया एवं आभार अनिल बारोड़ ने माना।
